आजमगढ़। नगर के लक्षिरामपुर स्थित एक हड्डी अस्पताल की पार्किंग में बाइक घुसने पर अस्पतालकर्मियों ने बाइक सवार युवक को पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अस्पताल के डॉक्टर समेत 12 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अस्पताल की सीसी फुटेज खंगाल रही है। तहरीर में
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर काॅलोनी निवासी अंकुर सिंह पुत्र रमाकर सिंह ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार की शाम वह गाड़ी से अपनी दुकान लछिरामपुर जा रहा था। रास्ते में जाम लगने के कारण उसकी गाड़ी अस्पताल के सामने पार्किंग में घुस गई। इस दौरान अस्पताल का गार्ड ने गाड़ी पर डंडे से ठोककर बदसलूकी की। विरोध करने पर अस्पताल के अंदर से आए 12 कर्मचारियों ने मारपीट शुर कर दी। आरोप है कि डाॅ. मनीष त्रिपाठी और उनके कर्मचारियों ने युवक को जान से मारने की धमकी दी। मामले में आरोपी डाॅ. मनीष त्रिपाठी का कहना है आरोप निराधार और बेबुनियाद है। अस्पताल के सामने दुर्घटना होने के बाद अस्पताल के स्टाफ ने युवक की मदद की है। इसमा प्रमाण अस्पताल के लगे सीसी कैमरे में रिकार्ड है। एक इमरजेंसी मरीज आने पर अस्पताल के सामने से हटने पर अंकुर ने अस्पतालकर्मियों से बदसलूकी करने किया। शहर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर डाॅ. मनीष त्रिपाठी सहित 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वही डाॅ. मनीष त्रिपाठी ने भी कोतवाली में युवक अंकुर सिंह के खिलाफ तहरीर दी है। 00
नगर कोतवाली क्षेत्र के लक्षिरामपुर निवासी अंकुर सिंह की तहरीर पर डा. मनीष त्रिपाठी व 10 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 207 बटा 24 धारा 34, 323, 504, 506 का दर्ज किया गया है। शीघ्र ही जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दूसरे पक्ष की ओर से हेमंत पांडेय ने अंकुर सिंह के खिलाफ तहरीर दी गई है जिसमें कुछ लोगों को मेडिकल के लिए भेजा गया है मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
शैलेंद्र श्रीवास्तव, एसपी सिटी।
00