फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवागत शिक्षकों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र स्थित गया प्रसाद स्मारक राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को स्वागत व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नवागत शिक्षकों का छात्राओं सहित महाविद्यालय के लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य डा. यादवेंद्र आर्य का माल्यार्पण कर डा. अनूप पांडेय ने स्वागत किया। उसके बाद नवागत शिक्षकों में हिंदी विभाग के विजय कुमार शुक्ला, समाजशास्त्र विभाग की सुश्री प्रिया मिश्रा, इतिहास विभाग के अशोक गुप्ता, अरविंद कुमार, गृह विज्ञान विभाग की डा. पूजा मौर्या, डा. प्रतिभा और अर्थशास्त्र विभाग के सुशील त्रिपाठी का माल्यार्पण और अंगवस्त्रम आदि भेंट किया। संचालन कार्यक्रम संयोजक डा. उदयभान यादव ने किया तथा डा. अनूप पांडेय ने आभार जताया। इस अवसर पर डा. नंदलाल चौरसिया, डा. पूजा पल्लवी, डा. अरुण प्रताप यादव, छात्रा प्रिया, प्रतिभा, रीमा, प्रियंका मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें