फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम आइसोलेशन की सुविधा फिर भी डर रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोन का संक्रमण भयावह रूप लेता जा रहा है। चिकित्सक बीमारी के लक्षण उभरने पर जांच की सलाह दे रहे हैं लेकिन लोग जांच कराने से परहेज कर रहे हैं। ऐसे में मरीज की स्थिति बिगड़ने पर संभालना मुश्किल हो जा रहा है। बुखार, खांसी और सर्दी होने लोग भयभीत हो जा रहे हैं। कुछ लोग कोरोना का लक्षण मान कर इलाज भी करने लग रहे हैं लेकिन तमाम लोग जांच से कतरा रहे हैं। जांच के बाद ज्यादातर मामलों में होम आइसोलेशन ही करना पड़ रहा है। इसके बावजूद लोग जांच कराने में डर रहे हैं। चांदपट्टी गांव की दलित बस्ती में कई लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। बुधवार को एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार स्वास्थ्य विभाग की टीम की के साथ जांच करने के लिए पहुंचे। टीम को देखते ही जांच के डर से कुछ लोग नदी कूदकर भाग गए। एसडीएम से लोगों से जांच कराने की अपील की लेकिन वे लौटे नहीं। जांच के बाद ज्यादातर लोगों को होम आइसोलेशन में ही भेजा जा रहा है और वे ठीक भी हो रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि जांच नहीं कराने वाले मरीज की जान तो जोखिम में रहती ही है, वह बीमारी फैलता भी रहता है। हालांकि मरीजों की कहना है कि जांच कराना भी आसान नहीं है। रिपोर्ट कई दिनों बाद मिल रही है। इस वजह से भी लोग जांच के बजाय लक्षण के आधार पर इलाज कराने पर ज्यादा जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें