जामा मस्जिद के पास मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई घटना में प्रशासन पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए हिंदू युवा वाहिनी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट चौराहे पर उलेमा कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आमिर रशादी का पुतला फूंका। आमिर रशादी पर दबाव बनाकर एकतरफा कार्रवाई कराने का आरोप लगाया। भाजपा लघु प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बृजेश दुबे ने कहा कि जिले कुछ मंत्रियों द्वारा केवल हिंदू कार्यकर्ताओं पर एकतरफा एफआईआर दर्ज करवाया गया है। रुद्र प्रताप पांडेय ने कहा कि एसपी आकाश कुलहरि ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। भानुप्रताप सिंह, अमित राज सोनकर, अंकुर, अनूप गुप्ता, सुधाकर सिंह आदि उपस्थित रहे।