फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: छात्रा को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अभिभावक महासंघ के आह्वान पर बुधवार को अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। सिधारी थाना क्षेत्र के तिवारीपुर में महादेवी इंटर कॉलेज के गेट पर सुबह स्कूल खुलने के समय विद्यार्थियों ने छात्रा के परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हंगामा किया। निजी स्कूलों के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर सीओ सिटी गौरव शर्मा मौके पर पहुंचे और बच्चों को समझाकर बुझाकर शांत कराया।चिल्ड्रेन गर्ल्स कॉलेज में छात्रा की आत्महत्या मामले में गिरफ्तारी होने के विरोध में मंगलवार को निजी विद्यालय बंद रखे गए थे।उधर, छात्रा को न्याय दिलाने और निजी स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए बुधवार को अभिभावक महासंघ ने बच्चों को विद्यालय न भेजने की अपील की थी। अपील के मद्देनजर कुछ अभिभावकों ने अपने बच्चों को विद्यालय नहीं भेजा। सिधारी क्षेत्र में अभिभावक महासंघ की अपील का असर देखने को मिला। तिवारीपुर स्थित महादेवी इंटर कालेज के खुलने के समय छात्र जमा हो गए और छात्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। उन्होंने बच्चों को लेकर विद्यालय जा रही स्कूली बसों को भी रोका। छात्रों की भीड़ में कई अन्य कॉलेजों के छात्र भी शामिल थे। सूचना मिलते ही सीओ सिटी गौरव शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने छात्रों को सड़क से हटाकर आवागमन बहाल कराया। घंटों मशक्कत के बाद सीओ सिटी विद्यार्थियों को समझा-बुझाकर शांत कराने में कामयाब हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें