फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जानलेवा हमला करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार को जानलेवा हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर अपराधी को हरैया पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व पांच कारतूस बरामद किया। पकड़ा गया अभियुक्त पीयूष उपाध्याय शहर कोतवाली क्षेत्र के हरैया का रहने वाला है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली की रहने वाली एक महिला ने 26 मई को शहर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। बताया कि वह 24 मई को चुनाव ड्यूटी में गई थी। उसके दोनों बच्चे वैष्णवी मिश्रा व माधव मिश्रा घर पर अकेले थे। आरोप था कि 24 मई की रात पीयूष उपाध्याय कूदकर उनके छत पर चढ़ गया। बच्चों को जान से मारने की नियत से असलहे से गोली भी चलाया और गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए बाउंड्री कूदकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें