अपराधियों की नकेल कसने की कवायद जिले में जारी है। पुलिस विभाग द्वारा रविवार को एक बार फिर छह शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। इसमें गौवध, मारपीट, लूट व अवैध शस्त्र बनाने वाले अपराधी शामिल है।
पुलिस द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार बिलरियागंज में चार, सरायमीर व जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक-एक शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने की कवायद की गई है। इसमें इस्तेखार, जुल्फेखार, सज्जाद निवासी करमैनी थाना बिलरियागंज की गौवध में, मैनुद्दीन निवासी पतिला गौसपुर थाना बिलरियागंज की अवैध शस्त्र बनाने, शाह आलम निवासी सुसहट्टी थाना सरायमीर की मारपीट, जावेद निवाास अंजानशहीद थाना कोतवाली जीयनपुर की लूट में हिस्ट्रीशीट खुली है।