फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की सबसे शक्तिशाली भाषा हिंदी: प्रो. गीता सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला परिषद में स्थित राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय में मंगलवार को मानक हिंदी विषय पर कार्यशाला आयोजित हुई। वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव और डीएवी पीजी कॉलेज की हिंदी विभाग की अध्यक्ष प्रो. गीता सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रो गीता सिंह ने कहा कि हिंदी भारत की शक्तिशाली भाषा है।
विज्ञापन

कार्यशाला में प्रो. गीता सिंह ने कहा कि मानक हिंदी का सामान्य अर्थ है, आदर्श या परिनिष्ठित। भाषा के संदर्भ में मानक शब्द अंग्रेजी के स्टैंडर्ड शब्द के पर्याय रूप की प्रचलित है। किसी भाषा का बोलचाल के स्तर से ऊपर उठकर मानक या सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर लेना उसका मानकीकरण कहलाता है। मानकीकरण के तीन सोपान हैं। बोली, भाषा और मानक भाषा। मानक हिंदी वर्तनी पर भी विस्तार से चर्चा हुई। क्षेत्र विस्तार की दृष्टि से मानक हिंदी भारत की सर्वश्रेष्ठ शक्तिशाली भाषा है। इसलिए यह भारत की राजभाषा व संपर्क भाषा है। कार्यशाला में अरविंद यादव, केपी राय, प्रदीप कुमार, विकास राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें