फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आर्मी ऑन ड्यूटी लिखे कंटेनर से गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तरवां थाना पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान गांजा लदे एक कंटेनर से 20 किग्रा गांजा बरामद किया। जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपये आंकी जा रही है। वहीं पकड़े गए गांजा तस्कर के पास से पुलिस ने बिक्री के 3.50 लाख रुपये भी बरामद किए। कंटेनर पर आर्मी ऑन ड्यूटी लिखा हुुआ था ताकि आर्मी का कंटेनर समझा पुलिस उसे न रोके। एसओ तरवां बसंत लाल ने बताया कि वह टीम के साथ बुधवार की देर रात गश्त कर रहे थे। इसी दौरान परमानपुर चौराहे पर मुखबिर से सूचना मिली कि आर्मी ऑन ड्यूटी लिखा एक कंटेनर गांजा लाद कर गाजीपुर जिले के बहरियाबाद से भिलीहिली के रास्ते आने वाला है। भिलीहिली तिराहे पर पुलिस टीम ने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। कुछ ही देर में गाजीपुर की तरफ से कंटेनर आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने उसे रोक कर तलाशी ली तो 20 किग्रा गांजा बरामद हुआ। चालक गांजा तस्कर मतलूब हुसैन निवासी गुलडिया थाना मुंडा पांडेय जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार भी किया। उसके पास से बिक्री के साढ़े तीन लाख रुपये भी बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें