फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम हुई बरसात ने बढ़ा दी शहर वासियों की मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। एक सप्ताह पूर्व हुई बरसात से पानी-पानी हुए शहर की दुश्वारियां अभी खत्म नहीं हुई थी कि शनिवार की सुबह झमाझम हुई बरसात ने लोगों की मुसिबत को और बढ़ा दिया है। सुबह में मात्र आधे घंटे ही झमाझम बरसात हुई, जिसके चलते बागेश्वरनगर, कोलघाट, प्रहलाद नगर, चांदमारी आदि जमजमाव से प्रभावित क्षेत्रो में दुश्वारियां बढ़ गई है। एक सप्ताह में जितना पानी कम हुआ था लगभग उतना ही पुन: भर गया है। बीते 16 सिंतबर की रात जिले में मुसलाधार बरसात हुई थी। जिसका परिणाम यह हुआ कि तमसा नदी उफान पर हो गई तो वहीं शहर के सभी निचले इलाकों जैसे प्रहलादनगर, कोलघाट, चांदमारी, बागेश्वरनगर आदि में पानी भर गया। इन इलाकों में ज्यादातर परिवार के मकानों का एक तल जलमग्न हो गया। वहीं रास्तों पर पानी भर जाने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। एक सप्ताह की मशक्कत के बाद धीरे-धीरे पानी घटना शुरू हुआ था कि शनिवार की सुबह मात्र आधे घंटे की झमा-झम बरसात ने एक बार फिर लोगों की मुसिबत को बढ़ा दिया है। जल जमाव से ग्रसित निचले इलकों की स्थित एक बार फिर वहीं पहुंच गई जहां बीते 16 सितंबर की बरसात के बाद थी। जल जमाव केे चलते परेशान लोगो के सब्र का बांध अब टूटता नजर आ रहा है। लोग उस दिन को कोसने लगे है जब वे उक्त क्षेत्रों में जमीन खरीद कर मकान बनवाने की सोचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें