फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद की 120 ग्राम पंचायतों में स्थापित होंगे स्वास्थ्य उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दे रही है। इसी के तहत जनपद की बड़ी ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य उपकेंद्रों को स्थापित किया जाना है।
विज्ञापन

सरकार का प्रयास है कि गांवों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले। कोई भी गरीब इलाज के अभाव में न दम तोड़े। जिसके लिए उसके द्वारा आयुष्मान भारत योजना से गरीबों को जोड़ा जा रहा है जिसके जिसके जरिए लोग पांच लाख रुपये का इलाज इससे जुड़े अस्पतालों में करा सकेंगे।
इसके साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए बड़ी आबादी वाली ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य उपकेंद्रों की स्थापना का निर्णय लिया गया है। शासन से मिले निर्देश के अनुसार सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी की ओर से 120 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

इसकी सूची जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दी गई है। वहीं, शासन की ओर से इन ग्राम पंचायतों में जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया गया है। प्रशासन की ओर से संबंधित तहसीलों को पत्र भेजकर इन ग्राम पंचायतों में जमीन तलाश करने का निर्देश जारी कर दिया गया है।
सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि जनपद में कुल 120 ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य उपकेंद्रों का निर्माण कराया जाना है। इन स्वास्थ्य केंद्रों पर फार्मासिस्ट, आशा और एएनएम की तैनाती की जाएगी। जिसके लिए हमारी ओर से ग्राम पंचायतों का चयन कर जिला प्रशासन को सूची सौंप दी गई है। अब उनके द्वारा इन गांवों में जमीन उपलब्ध कराने के बाद स्वास्थ्य उपकेंद्रों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें