फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 103 नए नामांकन पर प्रधानाध्यापक सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय अंग्रेजी माध्यम बरदह में वर्ष 2026 में 103 नए बच्चों का नामांकन हुआ, जिसे जिले में सर्वाधिक बताया गया है। इस उपलब्धि पर प्रधानाध्यापक मनोज कुमार राय को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। बीएसए राजीव पाठक, डीआईओएस वीरेंद्र कुमार और डायट प्राचार्य चंदन भारती ने उन्हें सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल, अनुशासन और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जा रहा है। ग्राम प्रधान मुन्ना कुमार ने उन्हें बधाई दी। शिक्षक राजमणि मौर्य, सरिता सिंह, सुषमा यादव समेत विद्यालय स्टाफ ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें