फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोलेनाथ के दरबार में झुका शीश, किया जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सावन के पहले सोमवार को भगवान भोले के दर्शन के लिए शिवालयों पर भक्तों की भारी भीड़ रही। भोर से ही मंदिरों के घंटा घडियाल बजने की आवाज सुनाई देने लगी थी। मंदिरों पर पहुंच कर भक्त शिव का दर्शन कर जलाभिषेक किए। मंदिर के बाहर मेले जैसा नजारा था। बोल बम व हर- हर महादेव के जयकारों से पूरा मंदिर गूंज रहा था। भक्ति के समंदर में सभी डूब गए थे। सावन के पहले सोमवार को शहर के प्राचीन भंवरनाथ शिव मंदिर पर देवों के देव महादेव के दर्शन व जलाभिषेक के लिए भोर से ही भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। मंदिर के बाहर मेले जैसा माहौल बन गया था। फूल मालाओं के साथ ही दुकानदार अन्य प्रकार की दुकानें सजाए थे। जहां श्रद्घालु पहुंच कर भगवान शिव के पूजा के सामान खरीदे और मंदिर में जाकर दर्शन कर जलाभिषेक किए। कई जगहों से तो कांवरिए भी गेरूआ वस्त्र पहनकर बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद बैजधाम के लिए रवाना हुए। इस दौरान पूरे मंदिर का नजारा देखते ही बन रहा था। चारों तरफ से श्रद्घालु बोल बम, हर- हर महादेव के जयकारे लगाते हुए मंदिर पर पहुंच रहे थे। सुबह से ही भगवान भोले का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही। श्रद्घालु बारी- बारी से शिव का दर्शन कर फूलमाला चढ़ाकर जलाभिषेक किए। दुकानदारों ने मंदिर के बाहर अपनी विभिंन प्रकार की दुुकानों का सजाए थे। जहां से दर्शनार्थी प्रसाद खरीद रहे थे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर से लेकर बाहर तक पुलिस बल की व्यापक तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

भक्ति गीतों पर झूमते रहे श्रद्घालु
आजमगढ़। प्राचीन भंरवनाथ शिव मंदिर प्रागण में सावन के पहले सोमवार को ब्लू नाइट आर्केस्ट्रा ग्रुप के राजेश रंजन द्वारा भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मंदिर पर सुबह से ही गीत सगीत के क्षेत्र में काम करने वाले कलाकार एक- एक कर अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। मंदिर पर शिव का जलाभिषेक करने के बाद भक्त जागरण में राजेश रंजन के गीतों पर पूरे दिन झूमते नजर आए। मंदिर में नजारा देखते ही बन रहा था। चारों तरफ हर- हर महादेव व बोल बम के जयकारे गूंज रहे थे। जलाभिषेक करने के बाद लोगों ने जागरण सुना।
सुरक्षा के किए गए थे कड़े इंतजाम
आजमगढ़। भंवरनाथ शिव मंदिर पर सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुट गई थी। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। मंदिर के प्रवेश द्वार से लेकर बाहर तक पुलिस के जवान तैनात थे। मंदिर रोड पर कोई वाहन प्रवेश न करे इसके लिए भंवरनाथ चौराहे से गाड़ियों का रूट डायवर्जन किया गया था। फैजाबाद व तहबरपुर की तरफ से आने वाले वाहन जुनेदगंज चौराहा होकर जाते थे साथ ही बिलरियागंज, गोरखपुर की तरफ से आने वाले वाहन बैठौली बाइपास से होकर गए। हालांकि रूट डायवर्जन से कई लोगों को सवारी के लिए समस्या उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें