फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में हर्ष फायरिंग, बाल-बाल बचा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई। वैवाहिक कार्यक्रमों में हर्ष फायरिंग पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। इसके बाद भी लोग इससे बाज नहीं आ रहे है। पवई थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक वैवाहिक समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक बाल-बाल बच गया। गोली उसके हाथ को छूते हुए निकल गई। घटना के बाबत पीड़ित ने थाने में तहरीर दिया है। पवई थाना के छाजोपट्टी गांव में मंगलवार की रात राजेश यादव के घर जौनपुर जिले के खेतासराय थाना अंतर्गत गोधना से बारात आयी थी। द्वारपूजा के दौरान बाराती डांस कर रहे थे। इसी दौरान सरायमीर थाना क्षेत्र के नंदाव गांव निवासी ओम प्रकाश यादव पुत्र जंगबहादुर ने अपनी बंदूक से हर्ष फायरिंग शुरू कर दिया। इसी दौरान एक गोली जौनपुर के गोधना से बारात आए में आए सुजीत यादव पुत्र बिंद प्रकाश यादव के बाएं हाथ को छूते हुए निकल गई। सुजीत हर्ष फायरिंग में बाल-बाल बच गया। इस घटना से बारात में हड़कंप मचने के साथ ही भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना के बाबत बाल-बाल बचे सुजीत ने पवई थाने में ओमप्रकाश के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें