बूढ़नपुर में विजेता टीम को ट्राफी प्रदान करते पूर्व सांसद धनंजय सिंह। संवाद
बूढ़नपुर। तहसील क्षेत्र के बाबा प्रथम बहिरादेव में स्व. चंद्रेज सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन शुक्रवार को फाइनल मुकाबला हर्ष इलेवेन और सहुल इलेवन के बीच में खेला गया। इसमें निर्धारित सात ओवरों में हर्ष इलेवेन की टीम ने सहुल इलेवन के सामने 116 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहुल इलेवन की टीम 112 रन ही बना सकी। इस प्रकार चार रनों से हर्ष इलेवेन ने सहुल इलेवन को पराजित किया। इस प्रकार हर्ष इलेवेन विजेता और सहुल इलेवन उपविजेता घोषित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने विजेता को 02 लाख रुपया और उपविजेता टीम को एक लाख रुपये नगद राशि से पुरस्कृत किया। आयोजक नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुडलक सिंह और एडी बेसिक कौस्तुभ सिंह ने सभी खिलाड़ियों व अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर सत्येंद्र सिंह सिंबू, महेश सिंह, अखंड प्रताप सिंह, संजय मिश्रा, सुशील मिश्रा, अमित सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद