फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: हापुड़ के अभिषेक ने शरीर पर गुदवाए 631 शहीदों के नाम, आजमगढ़ में लोगों ने किया सम्मान

Thu, 31 Aug 2023 07:18 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

हापुड़ के रहने वाले  पंडितअभिषेक गौतम ने अपने शरीर पर अब तक 631 शहीदों के नाम गुदवाए हैं। आजमगढ़ जिले के नत्थूपुर में लगे शहीद मेले में अभिषेक गौतम आकर्षण का केंद्र रहे। कारगिल शहीद रामसमुझ यादव के भाई ने उन्हें सम्मानित किया। 
 
विज्ञापन
पंडित अभिषेक गौतम को सम्मानित करते शहीद के भाई प्रमोद यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारगिल शहीद रामसमुझ यादव की शहादत दिवस पर आजमगढ़ जिले के नत्थूपुर में लगे शहीद मेले में हापुड़ से आए पंडित अभिषेक गौतम आकर्षण का केंद्र रहे। उन्होंने अपने शरीर पर 631 शहीदों के नाम गुदवाए थे। इसमें से 559 नाम कारगिल में शहीदों के हैं। वहीं 72 नाम उन शहीदों के हैं, जिनके परिवार से अभिषेक ने मुलाकात की है।  

विज्ञापन


शहीद के पिता राजनाथ यादव को उन्होंने स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कहा कि राम समुझ जैसे बेटे को जन्म देने वाले पिता धन्य है। शहीद के भाई प्रमोद यादव ने पंडित अभिषेक गौतम को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अभिषेक गौतम ने अपने शरीर पर कारगिल के शहीदों के नाम गुदवाए हुए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने देश के बहादुर योद्धाओं की आकृति भी अपने शरीर पर गुदवाई हुई है। शहीदों के लिए प्रेम और श्रद्धा दिखाने के लिए अभिषेक ये अनोखा तरीका अपनाया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें