फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी टूटने से आहत युवती ने लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तहबरपुर। शादी टूटने से आहत स्थानीय थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने शनिवार की रात फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मखदूमपुर गांव निवासी नंदलाल ने अपनी पुत्री सुंदरावती (22) का विवाह बिलरियागंज थाना क्षेत्र के विंदवल जयराजपुर में तय किया था। शनिवार को लड़का पक्ष की कुछ महिलाएं आई थीं। बातचीत के बाद शादी की बात नहीं बनी और महिलाएं शादी से इंकार कर चली गईं। शादी टूटने की बात की जानकारी होने पर सुंदरावती काफी आहत हो गई। रात में उसने दुपट्टे से छत के चुल्ले के सहारे फांसी लगा ली। सुबह उठने पर परिजनों ने उसे फंदे पर लटकता देखा तो होश उड़ गए। परिजनों की सूचना पर तहबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतका स्नातक फाइनल की छात्रा थी। वह तीन भाई व तीन बहनों में छोटी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। दो बहन व एक भाई की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें