फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पत्नी से कहासुनी के बाद फंदे से लटका, बचाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद निवासी एक युवक ने बृहस्पतिवार को फांसी का फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। पत्नी के शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों ने उसे फंदे से उतारा और इलाज के लिए अस्पताल लाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन

अंजान शहीद निवासी 20 वर्षीय की बृहस्पतिवार की सुबह किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई। जिससे क्षुब्ध होकर युवक ने पत्नी के दुपट्टे के सहारे पंखे से फांसी लगा लिया। समय रहते पत्नी की नजर पति के इस हरकत पर पड़ गई। पत्नी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुन कर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को किसी तरह फंदे से नीचे उतार कर तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराए। जिला अस्पताल में सनी का इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें