फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अनियंत्रित कार की चपेट में आकर ठेला वाले की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। थाना क्षेत्र के पवई लाडपुर गांव के पास लखनऊ- बलिया मुख्य मार्ग पर कार की चपेट में आकर ठेले पर नमकीन बेच रहे युवक की मौत हो गई। पवई लाडपुर निवासी उमेश प्रजापति (43) ठेले पर नमकीन बेचता था। बृहस्पतिवार की रात 9 बजे भी अपने ठेले पर मौजूद था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह दो पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें