फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन उल्लंघन पर आधा दर्जन दुकानदारों का काटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसीलदार फूलपुर और पुलिस टीम ने शुक्रवार को लॉकडाउन को लेकर अंबारी क्षेत्र में खुली दूकानों के खिलाफ अभियान चला आधा दर्जन दुकानों का चालान काटा। दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी कि यदि दुबारा दुकान खुली मिली तो दस हजार का जुर्माना वसूला जाएगा। इस दौरान लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील भी की। साथ ही जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलने और मास्क का प्रयोग करने को कहा। फूलपुर तहसील के अंबारी बाजार में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए तहसीलदार फूलपुर नवीन प्रसाद और पुलिस टीम ने सघन अभियान चलाया। इस दौरान बाजार में कई दुकाने खुली मिली। तहसीलदार नवीन प्रसाद ने बताया कि अंबारी में दुकानदारों द्वारा लॉक डाउन का उलंघन किया जा रहा था। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया है। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक दुकान खुली मिली। इन दुकानदारों पर एक हजार रुपये का जुर्माना ठोका गया है। साथ ही कड़ी चेतावनी दी गई है। उन्होंने बताया कि दुबारा चेकिंग के दौरान यदि दुकाने खुली मिलती है तो दस हजार का जुर्माना लगाया जाएगा और दुकान भी सीज कर दिया जाएगा। पुलिस और प्रशासन की इस कार्रवाई से अंबारी बाजार के दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही। इस अवसर पर अम्बारी पुलिस चौकी के एस आई प्रेम चन्द द्विवेदी , लक्ष्मी शंकर यादव , राम प्रसाद , बिरेन्द्र मौर्य आदि पुलिस बल के साथ बाजार में भ्रमण कर लॉक डाउन का पालन करने की चेतावनी दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें