ठेकमा। बउवापार गांव में रविवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लालचंद तिवारी की तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। स्वतंत्रता आंदोलन व समाज सेवा में उनके योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कृत विद्यालय जिंदोपुर के आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया। इस दौरान मंजू पाठक, जितेंद्र पाठक, देव पाठक, विशाल अजितेश, विद्वान लक्ष्य, भानु प्रताप सिंह, शशिकांत राय सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि लालचंद तिवारी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और सेवा का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया। वक्ताओं ने युवाओं से देश और समाज के प्रति समर्पित रहते हुए उनके आदर्शों का अनुसरण करने का आह्वान किया। संवाद