फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बेटी के साथ गई थी महाकुंभ घर में 10 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहा। निजामाबाद क्षेत्र में एक ही रात में चोरों ने दो गांव में दो घरों को निशाना बनाया। मुन्नी देवी निवासी फरिहा मंगलवार रात घर पर ताला लगाकर बेटी प्रेमा के साथ महाकुंभ में स्नान करने प्रयागराज गई हुईं थी। जब सुबह हुई तो अगल-बगल के लोग घर का दरवाजा खुला देखकर मुन्नी देवी को फोन किए। बुधवार सुबह घर पहुंची तो घर का ताला टूटा था। मुन्नी देवी ने बताया कि 1,20,000 रुपए घर पर रखे थे। इसके अलावा दो अंगूठी, दो सोने की चेन, चार झुमके, एक लॉकेट चोरी हो गए। दूसरी चोरी गंधुवई निवासी लालजीत के घर हुई। परिवार हुसामपुर बड़ागांव रोड के किनारे मकान बनाकर रहता है। चोरों ने ताला तोड़कर 15,000 नकद और सोने की अंगूठी चुरा ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें