निजामाबाद। कस्बे में सोमवार को जीएसटी अधिकारियों द्वारा अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने टीवीएस आशा ऑटोमोबाइल के मालिक से सात लाख रुपये जमा कराये।
बता दें कि नई सड़क सब्जी मंडी की दुकान, गल्ला मंडी की दुकान, गुरुद्वारा मोड की दुकान, ठाकुरद्वारा चौक की दुकाने, सब्जी मंडी चौराहे की दुकानें टीम के आने पर बंद हो गई। जीएसटी के अधिकारी पूरे कस्बे में भ्रमण करते रहे। जीएसटी के छापेमारी में मोटर पार्ट्स की दुकान का अभियान चलाया गया था। जहां आशा ऑटो मोबाइल की दुकान पर छापेमारी की गई। इसमें खरीद और बिक्री के रजिस्टर की जांच की गई। जहां काफी अंतर पाया गया। उसके बाद सख्त कार्रवाई करते हुए सात लाख रुपए जमा कराए गए। डीसी राजनाथ तिवारी ने बताया कि दुकान की खरीद और बिक्री में काफी अंतर पाया गया। अभी सात लाख रुपये जमा कराए गए हैं।