फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ रही घाघरा, ग्रामीणों को सता रहा कटान का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी क्षेत्र के उत्तरी छोर पर प्रवाहित होने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में दो दिनों से वृद्धि दर्ज की जा रही है। घाघरा नदी के जलस्तर में वृद्धि को देखकर देवरावासी नुकसान और कटान से भयभीत हैं। घाघरा नदी के जैसे-जैसे जल स्तर मे वृद्धि हो रही है उसी तरह कटान का दायरा बढ़ता जा रहा है। परसिया रिंग बंधा को पहले घाघरा नदी काट चुकी है। बाकी बचे हुए बंधे को काट रही हैं। रिंग बंधे के अंदर की जमीन जिसमें ज्वार, बाजरा, मक्का, धान आदि की फसल बोई गई है जिसे घाघरा काट रही है। कुढ़वा रिंग बंधा के बीच की जमीन भी घाघरा नदी काट रही है। उसमें भी किसानों की फसल है। कुढ़वा रिंग बांध के पास बने अंत्येष्टि स्थल को भी घाघरा नदी काटने को बेताब है। परसिया गांव के सामने किसानों की खेती योग्य जमीन घाघरा काट रही है। देवारा खास राजा के बगहवा का पुरा, झगड़हवा का पुरा, बासु का पुरा में फिलहाल कटान थमी हुई है। देवारा खास राजा के ग्रामीण अभी राहत की सांस महसूस कर रहे हैं। लेकिन आगामी बाढ़ को देखते हुए अपने सामानों के साथ पलायन जारी है। सोमवार को डिघिया गेज पर घाघरा का जलस्तर 68.47 मीटर दर्ज किया गया था जो मंगलवार के बढ़कर 68.61 मीटर हो गया। वहीं बदरहुंआ गेज पर सोमवार को 69.18 मीटर था जो मंगलवार को बढ़कर 69.30 मीटर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें