फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सड़क हादसे में नानी-नाती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर/कप्तानगंज। कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदूरी हवाई अड्डा के पास रविवार की देर शाम साढ़े छह बजे किसी वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार नानी-नाती की मौत हो गई। नाती अपनी नानी को दवा दिला कर कर वापस घर लौट रहा था कि हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। अतरौलिया थाना क्षेत्र के बोदरा गांव निवासी अमित (22) रविवार को अपनी नानी मुल्हा देवी (65) निवासिनी गुमजी थाना अतरौलिया को बाइक से लेकर दवा दिलाने जिला मुख्यालय आया था। शाम साढ़े छह बजे के लगभग दवा लेकर नानी-नाती बाइक से वापस घर लौट रहे थे। मंदूरी हवाईअड्डा के पास ही पहुंचे थे कि किसी वाहन की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अमित दो बहनों का इकलौता भाई था। वहीं मुल्हा देवी के दो पुत्र व पांच पुत्रियां बताए गए है। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें