फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: वरासत कराने के लिए हड़प लिया 1.70 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ महिला ने धोखाधड़ी कर 1.70 लाख रुपये हड़प लेने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच की कवायद में जुट गई है। वरासत के नाम पर आरोपी ने महिला से कई बार में कुल 1.70 लाख रुपये लिया है।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो गावं निवासिनी विजय लक्ष्मी चौरसिया सिधारी थाना क्षेत्र के हुसैनगंज में परिवार के साथ रहती है। अपने बाबा की मौत के बात पिता व चाचा के नाम से वरासत कराने को लेकर वह सरायमीर थाना क्षेत्र के असाढ़ा गांव निवासी मो. कासिफ से मिली। कासिफ ने उसे खुद को दीवानी न्यायालय में में अधिवक्ता बताया और कागजात आदि लेकर उससे काम के लिए 10 हजार रुपये मांगे। जिस पर पीड़िता ने उसे 10 हजार ऑनलाइन भेज दिया।
इसके बाद तरह-तरह की बात करते हुए कासिफ ने उससे कुल 1.70 लाख रुपये वरासत के नाम पर वसूल लिया। इसके बाद भी वरासत का काम नहीं हुआ और कासिफ ने उससे 50 हजार और रुपये की मांग किया। जिस पर विजय लक्ष्मी ने और पैसा देने से मना कर दिया। इसके बाद से वह कागजात व पैसा वापसी के लिए चक्कर लगा रही है और काफिस उसे आज-कल की बात कह कर दौड़ा रहा है। परेशान होकर पीड़ित ने थाने पर तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने फर्जी वकील के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें