फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौपालन को आजीविका का साधन बनाएं : गोविंदाचार्य

विज्ञापन
सिधारी स्थित मंगलम् हाल में भारत विकास संगम के संस्थापक केएन गोविंदार्चाय को सम्मानित करते स्वा - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर के सिधारी स्थित मैरेज हाल पर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारत विकास संगम, राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन, स्वदेशी के प्रणेता और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रहे केएन गोविंदाचार्य शामिल हुए। उन्होंने सभी को गोसंवर्धन करने, संगठनों का विकास कर देश का विकास करने में सहयोग करने के लिए गुरुमंत्र दिया। कार्यक्रम, कार्यकर्ता, कोष, कार्यालय पर जोर देने के लिए कहा। दो घंटा मंदिर को समय देकर, पुजारी प्रशिक्षण, धर्मशाला निर्माण, भोजनालय की स्थापना कराने के लिए कहा। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास करने के लिए गौपालन को आजीविका का साधन बनाने को कहा। स्वदेशी अपनाकर खादी और स्वदेशी चीजों का ही इस्तेमाल करना चाहिए। स्वाभिमान मंच के अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव सहित सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। संघ के के विभाग प्रचारक बैरिस्टर, डॉ. सुरेंद्र सिंह बिष्ट, विमल सिंह, डॉ. पारिजात, रणविजय, रविप्रताप सिंह, राजन उपाध्याय, अनिल तिवारी, युधिष्ठिर दुबे, गोविंद दुबे, राम नारायण सिंह, बजरंग बहादुर सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें