फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एमएसपी पर कानूनी गारंटी दे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान संगठनों के भारत बंद के आह्वान के क्रम में शुक्रवार को कई किसान संगठनों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्रक भेजकर एमएसपी पर गारंटी कानून लाने सहित अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष इंतियाज बेग ने कहा कि मोर्चा के तत्वाधान में ग्रामीण भारत बंद का आयोजन किया गया है। 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया गया है। एमएसपी पर गारंटी का कानून लाया जाय। गन्ना मूल्य 500 प्रति क्विंटल घोषित किया जाय। संयुक्त किसान मोर्चा ट्रेड यूनियन और सेक्टर मजदूर के तत्वाधान में भारी संख्या में किसानों और मजदूरों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर 19 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा। हड़ताल में ट्रेड यूनियनों का समन्वय समिति, बिजली मजदूर, बीएसएनएल, रेल मजदूर आदि संगठन शामिल हो गए हैं। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार कारपोरेट हितैषी नीतियां बंद करें साथ ही एमएसपी की कानूनी गारंटी दे। श्रम कानून वापस हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें