फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सरकारी विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बनाया जाएगा टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। यूपी बोर्ड के 10वीं व 12वीं के रिजल्ट में सरकारी विद्यालय का एक भी विद्यार्थी टॉप 10 में शामिल न होने से माध्यमिक शिक्षा विभाग की किरकिरी हुई है। इससे सबक लेते हुए इस बार मेरिट में विद्यार्थियों को शामिल कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे। प्रत्येक विद्यालय से टॉप फाइव मेधावी चुने जाएंगे। इन विद्यार्थियों पर विशेष फोकस किया जाएगा।
विज्ञापन

पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर जीजीआइसी में 30 विद्यार्थियों की एक साथ अतिरिक्त कक्षाएं चलेंगी। इसके लिए विषय विशेषज्ञ शिक्षक लगाए जाएंगे। जुलाई से यह कक्षाएं शुरू होने की उम्मीद है। यूपी बोर्ड के रिजल्ट में टॉप टेन मेधावी प्राइवेट कालेजों के शामिल हुए थे। जबकि जिले के 23 राजकीय विद्यालयों का एक भी विद्यार्थी शामिल नहीं था। अब अगले साल रिजल्ट में सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी तराशकर उन्हें शामिल कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए पहले चरण में शहर के आसपास स्कूलों के 10वीं व 12वीं टॉप फाइव विद्यार्थी चुने जाएंगे। एक साथ 30 विद्यार्थियों की कक्षाएं जीआइसी में संचालित की जाएगी। इन विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए विशेषज्ञ शिक्षक रखे जाएंगे। मॉनीटरिंग डीआइओएस करेंगे।
पढ़ाई के साथ ही प्रयोग की भी मिलेंगी छूट
आजमगढ़। जीआइसी में विद्यार्थियों को पढ़ाई तो कराई जाएगी, साथ ही उनकों प्रयोग करने की भी सुविधा दी जाएगी। यह विद्यार्थी जीआइसी में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व जीवविज्ञान के प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन

मेधावियों को तराशने के लिए प्लानिंग की गई है। प्रत्येक कालेज के पांच विद्यार्थी चिन्हित करके उन पर विशेष फोकस किया जाएगा। जिससे वह भी अच्छी मेरिट हासिल कर सकें। जीआइसी में जल्द कक्षाएं शुरू करने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन

मनोज मिश्रा, डीआइओएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें