फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्कर्म से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है : कृष्णानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई।
विज्ञापन

रामपुर कला (बासूपुर) गांव में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने जलाधिवास प्रसंग का श्रद्धापूर्वक श्रवण किया। कथा व्यास कृष्णनंद महाराज ने जलाधिवास की धार्मिक महत्ता बताते हुए कहा कि किसी भी देव विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा से पहले जलाधिवास की प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसके माध्यम से देव स्वरूप का शुद्धिकरण एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का आह्वान किया जाता है। कथावाचक ने भगवान शिव की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि श्रद्धा, भक्ति और सद्कर्म से जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि प्राप्त होती है। कथा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन में भाव विभोर नजर आए और पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कथा समाप्ति पर श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लेकर सुख-समृद्धि की कामना की।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें