फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंड समाज ने मनाया आदिवासी दिवस

विज्ञापन
कुंवर सिंह उद्यान में विरसा मुंडा को श्रद्घांजलि देते गोंड समाज के लोग। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा ने सोमवार को कुंवर सिंह उद्यान में प्रदेश उपाध्यक्ष सुआल प्रसाद गोंड के नेतृत्व में आदिवासी दिवस मनाया। इस दौरान गोंड महासभा के लोगों ने बिरसामुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि देश और दुनियां के कई देशों में इस वर्ष 28वां विश्व आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है। आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र संघ ने दुनिया भर के आदिवासी समाज के मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए प्रस्ताव पारित किया था। इसके बावजूद भी 28 वर्षो के बाद भी आदिवासी समुदाय मुख्यधारा में सम्मिलित नहीं हो सका। जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल गोंड ने महानायक बिरसामुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। सूर्यमुखी गोंड ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस को त्योहार की तरह मनाया जाना चाहिए। खरवार महासभा के जिला उपाध्यक्ष दीपू खरवार ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने दुनियां के समस्त देशों को आदिवासी दिवस मनाए जाने को कहा था। इस अवसर पर जगतनरायन गोंड, अशोक गोंड, सुरेंद्र गोंड, हरेंद्र गोंड प्रकाश गोंड गोपाल गोंड, फिरतू गोंड, फागू लाल गोंड सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें