फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अपराधियों के ऑपरेशन में माहिर एसपी अनुराग को गोल्ड मेडल तो तीन को मिला सिल्वर

Sun, 14 Aug 2022 11:54 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस महानिदेशक की तरफ से आजमगढ़ जिले में तैनात कुल 32 पुलिस कर्मियों का सम्मान होगा। एसपी को शौर्य गोल्ड तो अवनीश, गोपाल व अनिल को शौर्य सिल्वर मेडल प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस महानिदेशक की तरफ से जिले में तैनात कुल 32 पुलिस कर्मियों का सम्मान होगा। एसपी को शौर्य गोल्ड तो अवनीश, गोपाल व अनिल को शौर्य सिल्वर मेडल प्रदान किया जाएगा। वहीं सम्मानित होने वाले अन्य पुलिस कर्मियों में तीन को सराहनीय सेवा तो चार को उत्कृष्ठ सेवा पदक दिया जाएगा।

विज्ञापन


वहीं तीन एसआई व 18 हेड कांस्टेबलों को अति उत्कृष्ठ सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। डीजीपी स्तर से जारी सूची के अनुसार पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य को शौर्य गोल्ड मेडल प्रदान किया गया है। वहीं शौर्य सिल्वर मेडल पाने वालों में सिविल पुलिस के आरक्षी अवनीश सिंह, 20 वीं वाहिनी पीएसी के आरक्षी गोपाल कुमार गोंड व अनिल कुमार पासवान शामिल है।

सराहनीय सेवा पदक के लिए एसआई मनोज कुमार ओझा, मुख्य आरक्षी दयाशंकर सिंह, आदि हुसैन खां शामिल है। उत्कृष्ठ सेवा पदक के लिए इंस्पेक्टर देव प्रकाश, एसआई विनय कुमार दुबे, एसआई राजकुमार सिंह व कांस्टेबल संजय कुमार सोनकर शामिल है।
विज्ञापन


वहीं अति उत्कृष्ठ सेवा पदक के लिए एसआई मनीष कुमार उपाध्याय, रामदुलारे गिरी, ओएन राय, हेड कांस्टेबल कृष्णकांत राय, अवधेश कुमार पांडेय, राजबली यादव, राजेश प्रसाद, सूबेदार यादव, नरेंद्र नाथ मिश्रा, रामअवध सिंह यादव, रामबालक, विक्रमा प्रसाद, राजनाथ यादव, रिजवान अहमद, लल्लू सिंह, सत्येंद्र नरायण सिंह, चंद्रावती, दिनेश कुमार मिश्रा, दिनेश कुमार, सुरेश यादव व मनोज यादव शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें