फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सात साल में सोना 32000 महंगा हुआ, आम आदमी से दूर, निवेशकों की पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में सोने की कीमत में सात सालों में दोगुने से अधिक का इजाफा हुआ है। यह यह आम आदमी की पहुंच से दूर हुई है वहीं निवेशकों की पसंद बनी हुई है। 14 अप्रैल 2018 को चांदी की कीमत जहां 39525 रुपये प्रति किलो थी वहीं 2024 में इसकी कीमत 85350 तक पहुंच चुकी है। वहीं सोना 14 अप्रैल 2018 को 31750 रुपये प्रति 10ग्राम मिल रहा था जो 2024 में 74850 हो गया है। सराफा कारोबारियों की मानें तो अगर इसी तरह से इनके दाम बढ़ते रहे तो अगले साल तक इनके दाम एक लाख से ऊपर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


निवेश का बेहतर विकल्प होने के साथ ही सोने को समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। लोग अपने धन का निवेश सोने में करते हैं। शादी विवाह में खरीदारी तेज हो जाती है। सोने और चांदी के दामों में प्रतिदिन वृद्घि हो रही है। सोने का भाव जहां 75000 प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है वहीं चांदी भी 85000 रुपये प्रति किलो से अधिक दर पर बिक रही है। पश्चिम एशिया के देशों में बढ़े तनाव ने इनके दामों में आग लगा रखा है। कारोबारियों की मानें तो अभी इनके दाम और बढ़ेंगे। आगे सहालग का सीजन शुरू हो रहा है। ऐसे में जिनके घर शादियां हैं उनकी मुसीबतें बढ़ गई हैं। वहीं सराफा की दुकानों पर ग्राहकों की आमद कम है। सराफा कारोबारी ग्राहकों का इंतजार कर कर रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि इस समय ग्राहकों की आमद काफी कम है जिसके घर शादी विवाह है वहीं लोग खरीदारी को आ रहा है। पूरा बाजार बैठा हुआ है।

00

बोले कारोबारी

- फोटो संख्या- नकदी के बाद सोना सबसे तरल निवेश है। सोने को कभी भी, कहीं भी बेचकर बाजार मूल्य के बराबर पैसा पाया जा सकता है। किसी देश की मुद्रा सिर्फ उसी देश में चलती है, मगर सोना हर जगह चलता है। लंबी अवधि के निवेश के लिए सोना बेहतर विकल्प है। डॉलर का बढ़ना, मंदी का भय, विदेशी बैंकों का डूबना, कच्चे तेल की कीमतें बढ़नी, रूस-यूक्रेन, फलस्तीन, इस्राइल समेत अन्य देशों के बीच युद्ध से सोने की कीमतें बढ़ीं हैं।
विज्ञापन


अशोक अग्रवाल, अध्यक्ष, सराफा मंडल।

- फोटो संख्या- इस समय पश्चिमी देशों में तनाव के कारण सोने और चांदी के भाव आसमान छू रहे हैं। जिसके कारण पूरा बाजार बैठा हुआ है। आगे सहालग का सीजन है इसके बाद भी गिनती के ग्राहक ही दुकान पर आ रहे हैं। जो लोग आ रहे हैं वह लोग भी जरूरत के सामानों की ही खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


आशीष गोयल, सराफा कारोबारी।

00

सात वर्षों में कुछ इस प्रकार बढ़े दाम

वर्ष सोना प्रति 10 ग्राम चांदी प्रति किग्रा

2018 31750 रुपये 39525 रुपये

2019 32925 रुपये 38250 रुपये

2020 कोरोना काल कोरोना काल

2021 48300 रुपये 68600 रुपये

2022 55000 रुपये 70000 रुपये

2023 63200 रुपये 78450 रुपये

2024 74850 रुपये 85350 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें