फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों द्वारा दिए गए प्रस्तावों को दें प्राथमिकता: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई। उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि ओडीओपी के अतिरिक्त उद्योग के बढ़ावा के लिए उद्यमियों के साथ परिचर्चा करते हुए प्रस्ताव उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी, नगर पालिका, विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्यमियों द्वारा दिए गए प्रस्ताव व सुझावों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराएं। बैठक में उद्यमियों द्वारा चौक से लेकर पहाड़पुर तक सड़क को ठीक कराने के लिए प्रस्ताव दिया गया। इसपर पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को निर्देश दिए कि यथाशीघ्र सड़क की मरम्मत कराएं। उन्होंने एलडीएम को निर्देश दिए कि विभिन्न योजनाओं में प्राप्त ऋण आवेदनों को स्वीकृति प्रदान कर उन्हें अधिक से अधिक लाभ दिलाएं। उपायुक्त उद्योग एसएस रावत ने बैठक के एजेंडे व बिंदुवार विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तार से बताया। इस अवसर पर एसपी सिटी, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, पीओ डूडा अरविंद कुमार पांडेय, जिला उद्यान अधिकारी हरिशंकर राम, अग्निशमन अधिकारी, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी पवन श्रीवास्तव सहित उद्यमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें