फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: युवती की फंदे पर लटकती मिली लाश, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के धन्नीपुर विषया गांव निवासिनी एक युवती का शव रविवार की सुबह उसके कमरे में छत के चूल्ले से लटकती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

धन्नीपुर विषया गांव निवासिनी आंचल विश्वकर्मा 18 शनिवार की राता खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। रविवार की सुबह जब वह देर तक सो कर नहीं उठी तो मां उसे जगाने के लिए पहुंची। कमरे का दरवाजा खोलते ही आंचल को छत के चूल्ले से फंदे के सहारे लटकती देख मां की चीख निकल गई। चीख सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर गंभीरपुर थाना पुलिस पहुंची और शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। आंचल अपनी मां के साथ ही घर पर रहती थी। उसके पिता व बड़े भाई रोजीरोटी के लिए मुम्बई रहते हैं। मृतका दो भाइयाें की इकलौती बहन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें