फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: प्रेमी की सगाई से पहले पुलिस के साथ पहुंची प्रेमिका, क्या है पूरा मामला ?

Thu, 02 Mar 2023 07:16 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

पुलिस के अनुसार प्रेमिका कुछ दिनों पूर्व प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। इस पर उसके भाई ने अहरौला थाने पर प्रेमी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को पुलिस ने प्रेमिका को खोज निकाला। इसके बाद उसे लेकर प्रेमी के घर पहुंची, जहां प्रेमी तो नहीं मिला लेकिन...
विज्ञापन
up police, up inspector - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहरौला थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की का कप्तानगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी युवक से प्रेम प्रपंच चल रहा था। बुधवार को प्रेमी की सगाई होनी थी। इसके पूर्व ही प्रेमिका पुलिस लेकर प्रेमी के घर पहुंच गई। घर पर प्रेमी तो नहीं मिला, लेकिन सगाई का कार्यक्रम स्थगित हो गया। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार प्रेमिका कुछ दिनों पूर्व प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। इस पर उसके भाई ने अहरौला थाने पर प्रेमी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को पुलिस ने प्रेमिका को खोज निकाला। इसके बाद उसे लेकर प्रेमी के घर पहुंची, जहां प्रेमी तो नहीं मिला लेकिन यह जरूर पता चला कि बुधवार को प्रेमी की सगाई होनी है।
इस पर पुलिस ने परिजनों को थाने बुलाया। थाने पर दिन पर भर पंचायत चली, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इतना जरूर हुआ कि प्रेमी की सगाई टूट गई। वहीं प्रेमिका थाने पर प्रेमी के साथ ही विवाह करने की बात पर अड़ी रही। देर शाम पुलिस ने युवती को मेडिकल कराने के साथ ही मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 के बयान के भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें