फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: टॉयलेट गई किशोरी संग दुष्कर्म, खोजबीन के बाद पड़ोसी की छत पर बेहोश मिली, हिरासत में आरोपी

Tue, 03 Jan 2023 07:37 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीया किशोरी सोमवार की भोर में चार बजे शौच के लिए गई थी। काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। सात बजे के लगभग किशोरी गांव के ही रहने वाले राजनाथ के छत पर बेहोशी की हालत में मिली। उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। उसके सिर में चोट लगी हुई थी।
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस, आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं थाने पर किशोरी का बयान भी दर्ज किया गया।

विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीया किशोरी सोमवार की भोर में चार बजे शौच के लिए गई थी। काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू किया। सात बजे के लगभग किशोरी गांव के ही रहने वाले राजनाथ के छत पर बेहोशी की हालत में मिली। उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। उसके सिर में चोट लगी हुई थी। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए। होश में आने पर परिजन उसे लेकर जीयनपुर कोतवाली आए जहां परिजनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिसमें राजनाथ को नामजद किया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस, राजनाथ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं थाने पर किशोरी का बयान भी दर्ज किया गया। एसओ यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि किशोरी को अस्पताल भेज कर मेडिकल मुआयना कराया जाएगा। इसके बाद मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें