फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आई युवती, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। मेंहनगर तहसील रोड पर मां को दवा दिलाकर पैदल घर जा रही युवती अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। अस्पताल में उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रैक्टर व चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मेंहनगर थाना क्षेत्र के करौती गांव निवासी ममता (22) पुत्री त्रिभुवन राम अपनी बीमार मां को दवा दिलाने के लिए कस्बे में गई थी। मां को दवा दिलाकर वह पैदल घर आ रही थी। जैसे ही वह जयनगर चौराहा से तहसील रोड पर 100 मीटर आगे गई। वैसे ही पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। ट्रैक्टर में लगा हल ममता की पेट में घुस गया। जिससे ममता गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से ममता को सीएचसी मेंहनगर ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने राजकीय मेडिकल काॅलेज चक्रपानपुर भेज दिया। जहां इलाज के दौरान ममता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका चार भाई व बहनों में तीसरे नंबर पर थी। मौत की खबर सुनते ही बीमार मां भी बार-बार अचेत हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें