कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ओरा गांव में सोमवार की शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर से कुचलकर पंद्रह माह के बच्ची की मौत हो गई। उसकी लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी गई। मृत आराध्या पुत्री शोभनाथ यादव निजामाबाद थाने के गौसपुर गांव की रहने वाली थी। ओरा गांव में उसका ननिहाल था। जहां मां के साथ गई थी। सोमवार की शाम आराध्या घर के पास खेल रही थी। तभी उधर से गुजर रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गई।