फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: इलाज के दौरान युवती की मौत, परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज के लिए आयी युवती की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही व पैसा मांगने का आरोप लगाते हुए घटों हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत कराया।
विज्ञापन

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लाडो बनकट गांव निवासिनी दिव्यांग अर्चना चौहान 25 बुखार से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंची थी। इमरजेंसी में उसकी शुक्रवार को मौत हो गई। युवती की मौत के बाद परिजन डॉक्टरों के मरीज को न देखने और अन्य कर्मचारियों के पैसों की मांग किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। युवती के भाई का कहना था कि बार-बार कहने पर ही डॉक्टर उसे देखने नहीं आए और सिर्फ इंजेक्शन लिख कर इधर-उधर दौड़ाते रहे। बहन को बुखार तो था ही वहीं उसे दौरा भी पड़ रहा था, लेकिन किसी भी डॉक्टर ने उसे देखना उचित नहीं समझा। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद परिजनों को इमरजेंसी से बाहर किया। अर्चना चार भाईयों की इकलौती बहन थी।
जिला अस्पताल के प्रभारी एसआईसी डॉ. एलजे यादव ने बताया कि पैसा लेने व इलाज में लापरवाही के आरोप निराधार हैं। मृतका मानसिक रूप से बीमार थी। मै खुद मौके पर गया था। बीमारी के चलते ही उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें