बलरामपुर। मऊ जिले के दोहरीघाट कोतवाली अंतर्गत भगवान चौक गांव निवासीनी 17 वर्षीया बबली पत्नी कतवारू ने सोमवार की सुबह संदिग्धावस्था में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आजमगढ़ के लिए रवाना हुए। अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही बच्ची की मौत हो गई थी। इसके बाद भी परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित किया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार मृतका तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी और उसके तीन भाई बताए गए है। उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कैसे किया, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।