फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के नोनीपुर उर्फ नई कोट गांव निवासिनी युवती मंगलवार की देर शाम हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नोनीपुर गांव निवासिनी प्रियंका यादव (18) मंगलवार की शाम साढ़े छह बजे सहेलियों के साथ शारदा सहायक खंड 33 नहर किनारे टहलने गई थी। इसी दौरान उसने एक आम के पेड़ को छुआ। पेड़ से सटकर 33 हजार वोल्ट का तार गुजरा हुआ था। जिससे करंट पेड़ में उतर रहा था। पेड़ छूते ही प्रियंका करंट की चपेट में आ गई। जिससे वह मौके पर ही अचेत हो गई। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका 12वीं की छात्रा थी और एक भाई व तीन बहनों में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें