बरदह थाना क्षेत्र के राजेपुर पसिका गांव के पास अनियंत्रित बाइक की चपेट में आकर 13 वर्षीया शिवांगी यादव पुत्री अनिल यादव गंभीर रुप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल पीएचसी ठेकमा ले गए जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जौनपुर से बच्ची को रेफर किए जाने पर परिजन उसे लेकर वाराणसी जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतका कक्षा आठ की छात्रा थी और घटना के समय स्कूल जा रही थी। मृतक एक भाई व एक बहन थी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।