फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो की चपेट में आकर बालिका की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के तमौली गांव के पास बुधवार की दोपहर आटो की चपेट में आने से बालिका गंभीररुप से घायल हुई, जबतक उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, उसकी मौत हो गई। मृत बालिका अंशु कुमारी (12)पुत्री प्रमोद राम तमौली गांव की रहने वाली थी। बुधवार की दोपहर वह किसी काम से घर से निकली, इस दौरान सड़क पार करने के दौरान आटो की चपेट में आ गई। घायल हुई बालिका को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बालिका की हालत गंभीर देख उसे हॉयर सेंटर रेफर के लिए रेफर किया। परिजन उसे कहीं और लेकर जाते कि बालिका ने दम तोड़ दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। दूसरी तरफ दुर्घटना के बाद चालक आटो सहित फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें