फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghosi By Election: सपा की साइकिल पंचर, आजमगढ़ में डिप्टी सीएम केशव बोले- घोसी में खिलेगा कमल

Sun, 27 Aug 2023 05:21 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

मऊ जिले के घोसी उपचुनाव में कमल खिलेगा। सपा की साइकिल पंचर हो चुकी है। यह उपचुनाव 2024 ही नहीं 2027 का भी शंखनाद है। उक्त बातें डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने रविवार को आजमगढ़ के मंदुरी हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं। 
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के घोसी उपचुनाव में कमल खिलेगा। सपा की साइकिल पंचर हो चुकी है। यह उपचुनाव 2024 ही नहीं 2027 का भी शंखनाद है। उक्त बातें डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने रविवार को आजमगढ़ के मंदुरी हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं। जिले में आयोजित बैठक स्थगित हो जाने के चलते वे मंदुरी से सड़क मार्ग द्वारा मऊ के घोसी रवाना हो गए। 

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनमानस की आवाज बन चुकी है और जनता कमल के साथ है। समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा की साइकिल पंचर थी और एक बार फिर घोसी उपचुनाव में यह पंचर होगी। समाजवादी पार्टी को उन्होंने अस्त होता हुआ सूरज बताया।

केशव मौर्या लखनऊ से सीधे मंदुरी हवाई अड्डा पहुंचे। घोसी जाने के पूर्व जिले में डिप्टी सीएम द्वारा विभागीय विकास कार्यो की समीक्षा भी करनी थी लेकिन अंतिम समय में समीक्षा बैठक का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। मंदुरी हवाई पट्टी पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम का जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें