फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सरायमीर से बिजली जोड़ने के विरोध में सब स्टेशन का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। तहसील मुख्यालय स्थित 33 / 11 पावर सब स्टेशन से सरायमीर कस्बे की बिजली आपूर्ति जोड़ने की योजना के विरोध में रविवार को नगर पंचायत अध्यक्ष राम आशीष बरनवाल के नेतृत्व में लोगों ने पावर स्टेशन का घेराव किया। कस्बावासी शीतला प्रसाद, सिकंदर प्रसाद यादव, मुनमुन यादव, प्रमोद यादव, संजय यादव, राजबहादुर, आशीष पाल, मनीष पाल आदि ने बताया कि यदि फूलपुर पावर सब स्टेशन से सरायमीर की आपूर्ति जोड़ी गई, तो लोड बढ़ने के कारण भविष्य में फूलपुर क्षेत्र में बार-बार बिजली बाधित होने की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष राम आशीष बरनवाल ने बताया कि वर्ष 2016 में समाजवादी पार्टी सरकार में फूलपुर तहसील मुख्यालय पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 33 / 11 पावर सब स्टेशन की स्थापना की गई थी। इसके बावजूद अब सरायमीर को इस स्टेशन से जोड़ने की कार्ययोजना बनाई जा रही है, जिसका विरोध हो रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में सरायमीर को 132 केवी पावर स्टेशन से जोड़ने का सर्वे किया गया था, जो तकनीकी रूप से अधिक उपयुक्त था। लेकिन वर्तमान योजना लागू होने पर फूलपुर क्षेत्र की निर्बाध बिजली व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। अवर अभियंता देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि फूलपुर से सरायमीर को जोड़ने की योजना उच्च स्तर से बनाई गई है और विभागीय निर्देशों के अनुसार कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें