फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बदरहुआ में 10 तो डिघिया नाले पर पांच सेमी घटी घाघरा

विज्ञापन
विज्ञापन
घाघरा नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के कारण क्षेत्र में कटान का डर बढ़ गया है। रविवार को बदरहुआ में 10 तो डिघिया नाले पर पांच सेमी नदी का जलस्तर नीचे आ गया। नदी का जलस्तर बढ़ने, घटने से लोगों को कटान का डर सताने लगा है। कई गांव के संपर्क मार्ग आज भी डूबे हुए हैं। सोनौरा ढाले से जमुवारी अजगरा संपर्क मार्ग पर पानी हो जाने से स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। साथ ही बीमार, बच्चे, बृद्ध महिला पुरुष भी परेशान हैं। नाव न चलाएं जाने से आवागमन में समस्या हो रही है। बाढ़ प्रभावित गांवों को सबसे ज्यादा जरूरत नाव की होती है चक्की, सोनौरा, बांका, बुढ़नपट्टी, मानिकपुर, अभनपट्टी शाहडीह का संपर्क मार्ग डूब गया है। अब इनको चार- पांच किलोमीटर घूमकर बंधे पर जाना पड़ रहा है। हाल यह है कि बाढ़ प्रभावित लोगों को सुविधा मुहैया कराने का दावा करने वाला तहसील प्रशासन अभी तक जरूरतमंदों के लिए नाव नहीं चलवा पाया है। बाढ़ प्रभावित योगेंद्र ने बताया कि अगर बाढ़ से पहले तहसील प्रशासन और बाढ़ विभाग जाग जाता तो इस तरह की समस्याओं से लोगों को जूझना नहीं पड़ता। बाढ़ के समय ही अधिकारी जागते हैं जिसके कारण पानी भरा होने से उनकी व्यवस्था फेल हो जाती है। बदरहुआ नाले पर शनिवार को शाम चार बजे नदी का जलस्तर 72.00 मीटर था जो रविवार को 10 सेमी घटकर 71.90 मीटर हो गया। डिघिया नाले पर 71.27 मीटर से पांच सेमी घटकर 71.22 मीटर हो गया। बदरहुआ नाले पर न्यूनतम जलस्तर 70.25 मीटर, खतरा बिंदु 71.68 मीटर और अधिकतम 73.52 मीटर है वहीं, डिघिया नाले पर न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर खतरा बिंदु 70.40 मीटर और अधिकतम 72.59 मीटर है। तहसीलदार सगड़ी शिव प्रकाश ने बताया कि बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी कर ली गई है। 14 शरण स्थल और 10 बाढ़ चौकी स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें