फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: घाघरा नदी में दो मकान समाए, 11 पर खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
घाघरा नदी का पानी घटने से कटान और तेज हो गई है। अब तक दो मकान बाढ़ में समा चुके हैं। जबकि 11 कटान के मुहाने पर हैं। सैंकड़ों किसानों की कृषि योग्य भूमि नदी के कटान में बह चुकी है। रविवार को बदरहुंआ में 34 और डिघिया नाले पर 27 सेमी जलस्तर नीचे आया।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील में घाघरा के घटने और बढ़ने से देवारावासी काफी चिंतित हैं। बाढ़ का पानी घटने से कटान तेज हो गया है। शनिवार को दो ग्रामीणों के मकान नदी की लहरों में समा गए। 11 ग्रामीणों के मकान कटान के मुहाने पर हैं। गांवों में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम होने लगा है। हालांकि पीड़ितों की समस्याएं अभी कम नहीं हुई है।
बाढ़ का पानी कम होने पर हरैया ब्लाक के देवारा खास राजा ग्राम पंचायत का मजरा झगरहवा पुरवा में घाघरा नदी ने कटान तेज कर दी है। शनिवार को द्वारिका और रामकरण का मकान कटान की भेंट चढ़ गए। बेघर हुए लोगों की समस्याएं बढ़ गई है। वे पलायन कर सुरक्षित स्थान की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

झगरहवा बस्ती के रेखा पुत्र फूलमान, शहादुल पुत्र पितई, अवधू पुत्र रामबली, साधु पुत्र रामबली, कृपाल पुत्र दुर्बली, वीरेंद्र पुत्र परदेसी ,मेघु पुत्र किसबंधन, परसोतिम पुत्र दुइज, शिवनंदन पुत्र दूइज, गुल्लू पुत्र फिरंगी, कंतु पुत्र दयाल का आशियाना कटान के मुहाने पर है। क्षेत्रीय लेखपाल पंकज कुमार ने बताया कि दो लोगों का गैर आवासीय मंडई कटी है, इसकी सूचना तहसील प्रशासन को कर दिया गया है। घाघरा नदी सहबदिया और उर्दिहा में खेती योग्य जमीन काटकर आबादी की ओर बढ़ती जा रही है।
घाघरा नदी का जलस्तर बदरहुंआ नाले पर शनिवार को शाम चार बजे 71.96 मीटर था, जो रविवार को 34 सेमी घटकर 71.62 मीटर हो गया। यहां न्यूनतम जलस्तर 70.26 मीटर, खतरा बिंदु 71.68 मीटर व अधिकतम जलस्तर 73.52 मीटर है। डिघिया नाले पर शनिवार को शाम चार बजे जलस्तर 71.19 मीटर था, जो रविवार को 27 सेमी घटकर 70.92 मीटर हो गया। डिघिया नाले पर न्यूनतम जलस्तर 68.90, खतरा बिंदु 70.40 अधिकतम जलस्तर 72.59 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें