फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटने बाद घाघरा तेजी से कर रही कटान

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में घटोत्तरी का क्रम दो दिन से अनवरत जारी है। जलस्तर घटने के साथ ही नदी की कटान तेज हो गई है। वहीं मानिक ढाला से जाने वाल संपर्क मार्ग पर पानी चढ़ने से अभी भी लोगों को नाव से आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर दो दिन से लगातार घट रहा है। घाघरा नदी 24 घंटे में बदरहुंआ पर 23 सेमी घटी तो डिघिया पर भी 31 सेमी घटोत्तरी दर्ज की गई। बदरहुंआ गेज पर घाघरा नदी का न्यूनतम जलस्तर 70.26 मीटर, खतरा बिंदु 71.68 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.98 मीटर है। बुधवार को बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 71.38 मीटर दर्ज किया गया था। जो बृहस्पतिवार को 23 सेमी घटकर 71.15 मीटर हो गया। वहीं डिघिया नाले पर नदी का न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर, खतरा बिंदु 70.40 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.10 मीटर है। डिघिया नाले पर बुधवार को जलस्तर 70.75 मीटर था जो बृहस्पतिवार को 31 सेमी घटकर 70.44 मीटर हो गया।घाघरा नदी का जलस्तर घटने से तटवर्ती गांव में कटान तेज हो गया है। आज भी शाहडीह, मानिकपुर ,बांका, बुढ़नपट्टी गांव का संपर्क मार्ग पानी में डूबा हुआ है। जबकि परसिया ,उर्दिहा, देवारा खास में कटान जारी है। मानिकपुर ढ़ाला से गांवों में जाने वाला संपर्क मार्ग पानी में डूबा हुआ है जिस पर नाव के सहारे लोग आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें