फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डिघिया नाले पर दो सेमी बढ़ी घाघरा

विज्ञापन
विज्ञापन
घाघरा नदी का जलस्तर स्थिर होने के बाद फिर बढ़ने लगा है। 24 घंटे में जलस्तर बदरहुंआ पर एक सेमी घट गया तो वहीं, डिघिया नाले पर दो सेमी बढ़ा है। नदी के घटने और बढ़ने से किसान चिंतित हैं। उनकी कृषि योग्य भूमि नदी में समाती चली जा रही है।
विज्ञापन

लगातार पांच दिनों से घाघरा नदी का जलस्तर घटने के बाद एक बार फिर स्थिर हो गया। लोगों को डर सता रहा कि कहीं नदी फिर बढ़ने न लगे। क्याेंकि डिघिया नाले पर दो सेमी बढ़ाव दर्ज किगा गया। नदी के घटने और बढ़ने से किसानों का ज्यादा नुकसान हो रहा है। इससे किसान काफी चिंचित हैं। उनकी उपजाऊ जमीन नदी काट रही है। क्षेत्र की ग्राम पंचायत उर्दिहा, सहबदिया में कटान तेज हो रहा है।
घाघरा नदी का जलस्तर बदरहुंआ नाले पर सोमवार की शाम चार बजे 70.59 मीटर दर्ज किया गया था, जो मंगलवार को एक सेंटीमीटर घटकर 70.58 मीटर पर पहुंच गया। बदरहुंआ नाले का न्यूनतम जलस्तर 70.26 मीटर, खतरा बिंदु 71.68 मीटर और अधिकतम जलस्तर 73.52 मीटर है। वहीं, डिघिया नाला का जलस्तर सोमवार की शाम 69.87 मीटर था, जो मंगलवार को दो सेमी बढ़कर 69.89 मीटर हो गया।
विज्ञापन

यहां पर न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर, खतरा बिंदु 70.40 और अधिकतम 72.59 मीटर है। इस समय घाघरा नदी में कुल 249065 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। गिरजा वैराज से 120424, शारदा बैराज से 126629, सरयू बैराज से 2012 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें